23 Apr 2024, 13:05:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Delhi

यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग में स्पोर्टी सोल्यूशंस से किया करार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 20 2019 5:46PM | Updated Date: Jun 20 2019 5:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कुश्ती की विश्व संस्था यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग  (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) और भारत स्थित खेल व्यवसाय कंपनी स्पोर्टी सोल्यूशंस ने भारतीय उपमहाद्वीप में कुश्ती को बढ़ावा देने के उद्देश्य के साथ छह साल के करार पर हस्ताक्षर किए हैं। यूडब्ल्यूडब्ल्यू और स्पोर्टी सोल्यूशंस के बीच यह करार स्विटजरलैंड में किया गया और यह साझेदारी तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है और 2024 के अंत तक चलेगी।

 

इस छह साल के करार के तहत स्पोर्टी सोल्यूशंस कुश्ती के विश्वव्यापी प्रसारण और डिजिटल माध्यमों में यूडब्ल्यूडब्ल्यू के मीडिया अधिकारों को नियंत्रित करेगा और वितरित करेगा। इस करार पर यूडब्ल्यूडब्ल्यू के अध्यक्ष नेनाद लालोविच और स्पोर्टी सोल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी आशीष चड्डा ने हस्ताक्षर किए।

 

इस करार के तहत स्पोर्टी सोल्यूशंस के पास रिकॉर्डेड फुटेज, फीचर प्रीव्यूज, मुख्य अंश और समाचारों को अपने पार्टनर चैनलों पर इस्तेमाल करने का अधिकार भी होगा। लालोविच ने इस समझौते पर कहा, ‘‘भारत में यह अपनी तरह का पहला करार है। हम दीर्घकालीन साझेदारी की उम्मीद कर रहे हैं ताकि यह खेल और बढ़ सके और भारतीय दर्शकों को विश्व स्तर की कुश्ती देखने का आनंद मिल सके।’

 

’आशीष चड्डा ने भी कहा,‘‘भारत का कुश्ती में समृद्ध इतिहास है और भारत जैसी बढ़ती अर्थव्यवस्था में कुश्ती के खेल के लिए अपार व्यवासायिक संभावनाएं हैं। हमें यूडब्ल्यूडब्ल्यू के साथ काम करने को लेकर बहुत खुशी है और इससे भारत में कुश्ती का विस्तार होगा।’’स्पोर्टी सोल्यूशंस- यूडब्ल्यूडब्ल्यू की साझेदारी चार विश्व चैंपियनशिप, विश्वकप, महाद्वीपीय चैंपियनशिप और यूडब्ल्यूडब्ल्यू के अन्य आयू वर्ग टूर्नामेंटों को कवर करेगी।

 

 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »