19 Apr 2024, 23:30:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Delhi

असम से राज्यसभा के दो नए सदस्यों ने शपथ ली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 20 2019 4:01PM | Updated Date: Jun 20 2019 4:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के कामाख्या प्रसाद तासा और असम गण परिषद के वीरेंद्र प्रसाद वैश्य को आज राज्यसभा के नए सदस्य के रुप में शपथ दिलायी गयी। सभापति एम. वेंकैया नायडु ने असम से चुनकर आए इन दोनों सदस्यों को पद एवं गोपनीय की शपथ दिलायी। दोनों सदस्यों ने असमिया भाषा में शपथ ग्रहण की।
 
तासा को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के राज्यसभा के सदस्य के रुप में कार्यकाल पूरा होने के बाद रिक्त सीट चुना गया है। वह असम भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष भी है। इससे पहले वह 16 वीं लोकसभा के सदस्य रह चुके हैं।  वैश्य वर्ष 2008 में राज्यसभा के सदस्य रह चुके हैं। वह इस सदन में दूसरी बार चुने गये हैं।
 
इसके बाद सभापति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सदन के नेता थावर चंद गहलोत का परिचय सदस्यों से कराया और सदन के पूर्व नेता अरुण जेटली की कार्यशैली की सराहना की। उन्होंने कहा कि सदन के सुचारु संचालन में  जेटली का महत्वपूर्ण योगदान था। मोदी ने अपनी मंत्रि परिषद के सभी सदस्यों का परिचय सदन में कराया। इसके बाद राष्ट्रपति के अभिभाषण की प्रति सदन के पटल पर रखी गयी।
 
संसदीय कार्य राज्यमंत्री बी. मुरलीधरन ने तीन तलाक से संबंधित अध्यादेश समेत 10 अध्यादेशों की प्रतियां सदन के पटल पर रखी। इनके स्थान पर विधायक लाया जाएगें इसके बाद सभापति ने सदन की कार्यवाही कल तक के लिए  स्थगित करने की घोषणा कर दी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »