24 Apr 2024, 21:42:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Delhi

अपराधों पर उत्तर प्रदेश सरकार की आंख बंद : प्रियंका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 20 2019 1:20PM | Updated Date: Jun 20 2019 1:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में बढ़ रहे अपराधों पर गहरी चिंता जाहिर करते हुए आज प्रदेश सरकार पर तीखा हमला किया और कहा कि सत्ता की भूखी भारतीय जनता पार्टी सरकार इन अपराधों को लेकर आंखें मूंदे हुए है। वाड्रा ने कहा,‘‘उत्तर प्रदेश में मासूमों पर दरिन्दगी की जा रही है। औरतों को खौफ के माहौल में ढकेला जा रहा है।
 
 
आदमी को जिन्दा जला दिया जा रहा है। मगर सत्ता की राग दरबारी आँखें कुछ नहीं देख रही हैं। प्रदेश सरकार औरतों और बच्चियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कब लेना शुरू करेगी।’’
 
इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न अखबारों में छपी खबरों की क्लीपिंग भी पोस्ट की है जिनमें आगरा में बार काउंसिल की अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, अलीगढ में महिला बीडीसी को जिन्दा जलाने, गोरखपुर में सात साल की बच्ची के साथ ज्यादती, रामपुर में पति को पेड़ पर बांधकर पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म तथा बदायूं में 15 दिन तक थाने का चक्कर काटने पर भी दर्ज नहीं की बलात्कार की रिपोर्ट जैसी कई घटनाओं का जिक्र है।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »