29 Mar 2024, 17:36:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

राहुल ने वायनाड के लोगों का जताया आभार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 24 2019 7:27PM | Updated Date: May 24 2019 7:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में अपनी परंपरागत अमेठी लोकसभा सीट से चुनाव हारे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने वायनाड सीट पर जीत दिलाने के लिए मतदाताओं का आभार जताया है। गांधी ने शुक्रवार को केरल के वायनाड संसदीय क्षेत्र के मतदाताओं को मलयाली भाषा में धन्यवाद देते हुए ट्वीट किया ‘‘वायनाड के लोगों का मुझे अपना प्रतिनिधि निर्वाचित करने पर आभार।’’ कांग्रेस अध्यक्ष ने यह सीट 431770 वोटों से जीती है और अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी वाम लोकतांत्रिक मोर्चा के पीपी सुनीर को हराया है।
 
गांधी ने इस बार दो जगह से चुनाव लड़ा है। केरल की वायनाड सीट पर उन्होंने जबरदस्त जीत हासिल की है लेकिन उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट से वह भाजपा की स्मृति ईरानी से 55 हजार से अधिक मतों से चुनाव हार गये। गांधी ने इस सीट पर 2004 से लगातार  इस सीट पर जीत हासिल कर रहे थे। वायनॉड कांग्रेस का गए माना जाता है। यह सीट पिछली बार कांग्रेस के एम आई शहनवास ने जीती थी।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »