29 Mar 2024, 17:03:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

लंदन-मुंबई उड़ान दुबारा शुरू करेगी वर्जिन एटलांटिक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 21 2019 7:29PM | Updated Date: May 21 2019 7:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। ब्रिटेन की निजी विमान सेवा कंपनी वर्जिन एटलांटिक मुंबई और लंदन के बीच उड़ान दुबारा शुरू करेगी। कंपनी ने मंगलवार को बताया कि यह उड़ान इस साल 27 अक्टूबर से शुरू होगी और 28 मई से टिकट बुक कराये जा सकेंगे। यह दैनिक सेवा होगी जिसका परिचालन लंदन के हिथ्रो हवाई अड्डे से किया जायेगा।

इसका समय इस प्रकार रखा गया है यह एयरलाइन की हिथ्रो से अमेरिका सेवा से जुड़ जायेगी। कंपनी ने बताया कि इस मार्ग पर वह बोइंग 787-9 विमानों का परिचालन करेगी। वर्जिन एटलांटिक का जेट एयरवेज के साथ कोड शेयर समझौता था जिसके जरिये इस मार्ग पर वह सेवा दे रही थी। जेट एयरवेज के बंद होने के बाद कंपनी ने इस मार्ग पर स्वयं सेवा शुरू करने की घोषणा की है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »