19 Apr 2024, 12:58:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सोनिया और राहुल से मिलेंगी मायावती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 19 2019 7:06PM | Updated Date: May 19 2019 7:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती सोमवार को यहां संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की प्रमुख सोनिया गांधी तथा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात करेंगी। कांग्रेस सूत्रों ने आज यहां बताया कि मायावती सोमवार को लखनऊ से दिल्ली पहुंचेगी। भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ मोर्चा बनाने तथा चुनाव परिणाम आने के बाद केंद्र में सरकार के गठन की संभावनाओं पर विचार करने के लिए संप्रग प्रमुख से मायावती की इस मुलाकात को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भाजपा के खिलाफ विपक्षी दलों की एकजुट करने में तेलुगु देशम पार्टी के प्रमख तथा आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्र बाबू नायडु अहम लगातार प्रयास कर रहे हैं।

इस क्रम में रविवार को पहली बार उन्होंने संप्रग प्रमुख सोनिया गांधी से मुलाकात की। इससे पहले दिन में वह कांग्रेस अध्यक्ष के साथ ही राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार तथा मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव से भी मिले थे। नायडु ने शनिवार को भी गांधी, पवार तथा येचुरी से मुलाकात की थी। शनिवार को वह आम आदमी पार्टी के प्रमुख तथा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी मिले थे। उसके बादवह लखनऊ पहुंचे जहां उन्होंने समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव तथा बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती से बातचीत की।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »