20 Apr 2024, 13:49:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

चुनाव में अहम् भूमिका निभाने के लिए मातृशक्ति को मेरा सलाम : राहुल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 19 2019 3:16PM | Updated Date: May 19 2019 3:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश की मातृशक्ति को सलाम करते हुए आज कहा कि इस चुनाव में उनकी अहम् भूमिका रही है। गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘आज सातवें और आखिरी चरण का मतदान है। इस चुनाव में हमारी माता और बहनों ने अहम् भूमिका निभाई है। उनकी भूमिका न सिर्फ उम्मीदवार के रूप में है, बल्कि एक समर्पित मतदाता के रूप में भी रही है, इसलिए उनकी आवाज जरूर सुनी जानी चाहिए। मैं उन सबको सलाम करता हूं।’’ कांग्रेस अध्यक्ष ने इसके साथ ही एक वीडियो भी पोस्ट किया है, जिसमें महिलाएं ‘हार-जीत हम तय करेंगे, महिला शक्ति देश की तरक्की, हमको चाहिए गरिमा, देश की शक्ति महिला शक्ति’ जैसे नारे लगा रही हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »