26 Apr 2024, 01:06:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

अंतिम चरण में 9 बजे तक 10.46 प्रतिशत मतदान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 19 2019 12:13PM | Updated Date: May 19 2019 12:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में सात राज्यों की 59 सीटों के लिए सुबह नौ बजे तक 10.46 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। राज्यवार आंकड़ों के मुताबिक मतदान के शुरुआती दो घंटों में बिहार में  10.65 प्रतिशत, झारखंड में 15.00 प्रतिशत, मध्य प्रदेश में 12.07 प्रतिशत, पश्चिम बंगाल में 14.22  प्रतिशत, पंजाब में 9.66 प्रतिशत, हिमाचल प्रदेश में  3.64  प्रतिशत, उत्तर प्रदेश में  8.29 प्रतिशत तथा केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में 10.40  प्रतिशत मतदाता वोट डाल चुके हैं।
 
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में प्राथमिक कन्या विद्यालय स्थित मतदान केन्द्र में वोट डाला। योगी ने इस मौके पर संवाददाताओं से कहा, ‘‘केन्द्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी। जिस प्रकार राष्ट्रवाद , विकास और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा किये कार्यों को लेकर जनता में उत्साह है वह इस ओर एक इशारा है कि ..अबकी बार फिर .मोदी सरकार..। ’’  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »