24 Apr 2024, 14:07:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मानसरोवर यात्रा : कंप्यूटर से ड्रॉ में पहली बार तीर्थयात्रा करने वालों को मिली प्राथमिकी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 15 2019 4:47PM | Updated Date: May 15 2019 4:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। आगामी जून से सितम्बर तक होने वाली कैलास मानसरोवर यात्रा के लिए विदेश मंत्रालय ने आज यात्रियों के चयन के लिए कंप्यूटर से ड्रा किया। चयनित यात्रियों को एसएमएस और ई मेल से इसकी जानकारी दे दी गई है। मानसरोवर यात्रा का आयोजन विदेश मंत्रालय करता है और विदेश सचिव विजय गोखले ने यात्रियों के चयन के लिए बुधवार को कंप्युटरीकृत ड्रा किया। यात्री उनके आवेदन की स्थिति के बारे में केएमवी.गोव.इन पर लॉग इन कर जानकारी हासिल कर सकते हैं। हेल्पलाइन नम्बर 011-24300655 पर भी जानकारी हासिल की जा सकती है।
 
इस वर्ष 2996 लोगों ने मानसरोवर यात्रा के लिए पंजीकरण किया था जिनमें से 2256 पुरूष और 740 महिला हैं। यात्रा कार्यक्रम के तहत 60 यात्रियों के 18 जत्थों को लिपुलेख मार्ग और 50 यात्रियों के 10 जत्थों को नाथू ला मार्ग से भेजा जायेगा। नाथू ला मार्ग पर गाड़यिां चल सकती हैं और इस मार्ग पर यात्रियों को बहुत कम पैदल चलना होता है। इस मार्ग पर वरिष्ठ नागरिकों को काफी सुविधा होगी। वर्ष 2015 से मानसरोवर यात्रा की पूरी पंजीकरण प्रक्रिया कंप्यूटरीकृत है इसलिए यात्रियों को किसी तरह का पत्र या फैक्स भेजने की जरूरत नहीं होती। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »