नई दिल्ली। राजधानी दिल्लीवासियों के लिए शनिवार की सुबह खुशनुमा रही और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। दिन चढ़ने के साथ हालांकि तेज धूप निकलने से गर्मी बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार सुबह 08:30 बजे तक 0.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गयी और सापेक्ष आर्द्रता का स्तर 61 प्रतिशत रहा। मौसम विभाग के मुताबिक दोपहर बाद और शाम को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है।