18 Apr 2024, 10:21:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दिल्लीवासियों के लिए खुशनुमा रही सुबह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 18 2019 3:34PM | Updated Date: Apr 18 2019 3:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में गुरुवार की सुबह खुशनुमा रही और न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। मौसम विभाग के अनुसार सुबह 0830 बजे तक 0.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई और सापेक्ष आर्द्रता का स्तर 73 प्रतिशत रहा। मौसम विभाग के अनुसार आसमान में दिन में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे और बिजली चमकने का भी अनुमान है। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। बुधवार को अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस कम है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »