29 Mar 2024, 15:21:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Delhi

हिटलर के गुंडे पीटते थे, मोदी भी सत्ता के लिए यही करवा रहे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 24 2019 2:33AM | Updated Date: Mar 24 2019 2:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली से सटे गुरुग्राम में होली के दिन एक मुस्लिम परिवार की बदमाशों द्वारा पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए उनकी तुलना हिटलर से कर डाली। केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, हिटलर भी सत्ता के लिए यही करता था।
 
हिटलर के गुंडे लोगों को पीटते थे, उनका खून करते थे और पुलिस जिन्हें मारा, उन्हीं के खिलाफ केस करती थी। मोदी भी ये सत्ता के लिए करवा रहे हैं, हिट्लर के रास्ते चल रहे हैं। पर मोदी समर्थकों को दिखाई नहीं देता कि हमारा भारत किधर जा रहा है? ये था मामला: गुडगांव के धमसपुर गांव में एक मुस्लिम परिवार और उनसे मिलने आए रिश्तेदारों को लाठी और दंडों से पीटा गया है। आरोप है कि होली के दिन की शाम 20-25 लोग मुस्लिम परिवार के घर में घुस आए और उन पर हमला कर दिया। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »