29 Mar 2024, 14:12:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Delhi

कुमार विश्वास ने आप पर चलाई ‘पिचकारी’ तो सिसोदिया ने दिया जवाब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 23 2019 1:03AM | Updated Date: Mar 23 2019 1:03AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। नई दिल्ली कभी भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर कांग्रेस पार्टी के खिलाफ आंदोलन करने वाले अरविंद केजरीवाल इन दिनों कांग्रेस के साथ गठबंधन के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। इसी लेकर कुमार विश्वास ने तंज कसा। पिछले कुछ दिनों से पूरा देश होली के रंगों में सराबोर है। आम आदमी के साथ नेता, अभिनेता भी रंगों का मजा ले रहे हैं।  कहीं गुब्बारा तो कहीं पिचकारी और कहीं रंग-गुलाल से लोग एक दूसरे को भिगो रहे हैं। इसमें नेता कहां पीछे रहने वाले थे। आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता और कवि कुमार विश्वास ने अपने ही अंदाज में दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल पर चुटकीली पिचकारी चलाई तो मनीष सिसोदिया ने भी होली के गीतों के जरिए जवाब दिया। कभी भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर कांग्रेस पार्टी के खिलाफ आंदोलन करने वाले अरविंद केजरीवाल इन दिनों कांग्रेस के साथ गठबंधन के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। 
 
रंगों की मस्ती में झूमते हुए कुमार विश्वास ने कहा... 
4‘थूका चाटा चाटा थूका, गधा बनाया बाप, 
4नाम तो मैंने लिया नहीं, फिर कैसे समझे आप...!!! 
4‘कांग्रेस के दरवाजे पर सर जी मांगें छांव, 
4माथा ठोका, छाती पीटी, मिला न घंटा भाव...!!! 
4‘मैं कैसा सीधा-सादा, मैं कैसा भोला-भाला,
4जाने कौन घड़ी में पड़ गया पढ़े-लिखों से पाला?
4मेरी बिखरी झाड़ू और तेरे टूटे पंजे का  बोल शीला बोल, संगम होगा कि नहीं...!
मनीष सिसोदिया ने कविता में दिया जवाब
4ऐसे में मनीष सिसोदिया भी कहां पीछे रहने वाले थे। उन्होंने भी होली खेलते हुए कुमार विश्वास को उन्हीं के अंदाज में जवाब दिया। 
4‘कविवर नेता बनते फिरते आम आदमी के खास, 
4राज्यसभा के चक्कर में खो दिए सबका विश्वास।’ 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »