29 Mar 2024, 14:19:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सुरक्षा सुनिश्चित करना सिर्फ सरकार की नहीं, हमारी भी जिम्मेदारी: महिला आयोग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 13 2019 6:05PM | Updated Date: Mar 13 2019 6:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने बुधवार को कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना सिर्फ पुलिस या सरकार की जिम्मेदारी नहीं है बल्कि इसके प्रति हमारी भी उतनी ही जिम्मेदारी है। शर्मा ने यहां एक कार्यक्रम के दौरान ‘महिला सुरक्षा हैंडबुक’ का अनावरण करते हुए कहा,‘‘महिलाओं की सुरक्षा के लिए कानून को अधिक सख्त किया गया है लेकिन यह कोई स्थाई समाधान नहीं है। दुष्कर्म अब भी हो रहे हैं। इसके लिए आने वाली पीढ़ी को महिलाओं के प्रति संवेदनशील बनाने की जरूरत है।
 
हम अपने बच्चों से जैसे व्यवहार की उम्मीद करते हैं, वही व्यवहार हमारा भी होना चाहिए। बच्चे अपने बड़ों से ही सीख लेते हैं।’’ यह हैंडबुक विभिन्न कार्यालयों के लिए परिवहन सुविधा मुहैया कराने वाले प्लेटफार्म मूव इन सिंक ने तैयार किया है। इसमें सफर करने वाली महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कदमों का उल्लेख किया गया है। जैसे महिलाओं को कैब में बैठने से पहले क्या-क्या देखना चाहिए और उन्हें असुरक्षित महसूस करने पर क्या करना चाहिए आदि।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »