29 Mar 2024, 12:26:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Delhi

दिल्ली में बारिश, वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 20 2019 2:04PM | Updated Date: Feb 20 2019 2:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली में बुधवार सुबह बारिश हुई और न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से दो डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे तक 1.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षित आर्द्रता का स्तर 96 फीसदी दर्ज किया गया।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार वायु की गुणवत्ता बेहद खराब रही और सुबह 10 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 315 दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, दिन में गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। बुधवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो इस मौसम के लिए सामान्य है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »