19 Apr 2024, 17:16:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Delhi

दिल्ली: मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 11 2019 12:56PM | Updated Date: Feb 11 2019 12:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सोमवार को रोहिणी में स्वर्ण जयंती पार्क के पास मामूली गोलीबारी के बाद पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया। स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त संजीव कुमार यादव ने यहां बताया कि गोलीबारी के दौरान पांच में से तीन अपराधी घायल हुए हैं। पुलिस ने उनके पास से पांच हथियार जब्त किए हैं। सभी अपराधी नीरज बवाना गिरोह के सदस्यों के सहयोगी हैं।

इनमें से कुछ की तलाश हत्या के मामले में थी। यादव ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान सुनील उर्फ भूरा (21), सुखविंदर उर्फ संजु(24), रविंदर (34), अर्पित छिल्लर (20) तथा एक नाबालिग है। इनमें से भूरा, संजू और छिल्लर के पैरों में गोली लगी है। मुठभेड़ के दौरान दो पुलिसकर्मी भरत और मंजीत को भी गोली लगी लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट होने के कारण उन्हें कोई नुकसान नही हुआ है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »