20 Apr 2024, 19:56:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Delhi

दिल्ली में धुंध से राहत, खिली धूप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 19 2019 3:42PM | Updated Date: Jan 19 2019 3:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार की सुबह लोगों ने कोहरे की चादर से राहत महसूस की और चटक धूप का आनंद लिया। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। आर्द्रता का स्तर सुबह साढ़े आठ बजे 100 प्रतिशत रिकॉर्ड  किया गया। राष्ट्रीय राजधानी का कल का न्यूनतम तापमान मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री सेल्सियस नीचे 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

विभाग के अनुसार शनिवार का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है जबकि शुक्रवार को यह सामान्य से दो डिग्री अधिक 21.5 डिग्री  सेल्सियस दर्ज किया गया था। शुक्रवार की सुबह घने कोहरे की चादर में लिपटी रही जिससे सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए और घंटों यातायात बाधित रहा। दिल्ली हवाई अड्डे पर घने कोहरे के कारण शुक्रवार सुबह करीब साढ़े तीन घंटे तक विमानों का प्रस्थान लगभग पूरी तरह बंद रहा। कई घंटों के लिए उड़ानों में देरी होने की वजह से बड़ी संख्या में विमानों की रवानगी में देरी हुई।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »