24 Apr 2024, 03:26:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Delhi

बैंकर से नेता बनीं मीरा सान्याल का निधन, केजरीवाल ने जताया दुख

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 12 2019 10:25AM | Updated Date: Jan 12 2019 10:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। मीरा सान्याल ने रॉयल बैंक ऑफ स्काटलैंड के लिए देश की मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद से इस्तीफा देकर वह आम आदमी पार्टी (AAP) से जुड़ी थीं और उन्होंने 2014 में लोकसभा चुनाव भी लड़ा था बताया जा रहा है कि मीरा सान्याल का निधन संक्षिप्त बीमारी के बाद हुआ है। उनके निधन पर आम आदमी पार्टी सहित कई राजनैतिक दलों और तमाम लोगों ने दुख जताया है।

आप नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एक ट्वीट करके उनके निधन की पुष्टि की और कहा कि देश ने एक 'तीक्ष्ण आर्थिक प्रतिभा और उदार आत्मा को खो दिया है।' उन्होंने ट्वीट किया, 'आप हमेशा हमारे हृदय में रहेंगी।'

मुख्यमंत्री और आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, 'यह (उनके निधन का समाचार सुनकर) बहुत दुख हुआ। व्यक्त करने के लिए कोई शब्द नहीं हैं...।

राजनीति में उतरकर सभी को अचंभे में डालने से पहले 30 साल के अपने बैंकिंग करियर के दौरान सान्याल एबीएन अमरो फोर एशिया में कोरपोरेट वित्त की प्रमुख और मुख्य परिचालन अधिकारी भी रहीं।  उन्होंने 2014 में मुम्बई दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ा था लेकिन वह हार गई थीं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »