28 Mar 2024, 14:37:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

दूसरा टेस्‍ट : तीसरे दिन का खेल खत्‍म, ऑस्‍ट्रेलिया - 132/4

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 16 2018 5:52PM | Updated Date: Dec 16 2018 5:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पर्थ। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 4 विकेट पर 132 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में 283 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया के उस्मान ख्वाजा और टिम पैन क्रीज पर डटे हैं। इससे पहले आस्ट्रेलिया बल्लेबाज एरोन फिंच को अुंगली में चोट लगने के वजह से मैदान छोड़ के जाना पड़ा। भारत पहली पारी में 43 रन से पिछड़ गया था 
 
इसलिए ऑस्ट्रेलिया की कुल बढ़त 175 रन की हो गई है। ऑस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में पहला झटका मार्कस हैरिस (20) के रूप में लगा और उन्हें जसप्रीत बुमराह ने बोल्ड किया। हैरिस ने 56 गेंदों का सामना किया जिसमें 2 चौके जड़े। इसके बाद शॉन मार्श (5) को शमी की गेंद पर विकेट के पीछे ऋषभ पंत ने लपका। पीटर हैंड्सकॉम्ब को 13 के निजी स्कोर पर इशांत ने अपना शिकार बनाया। उन्होंने 14 गेंदों पर 3 चौके जड़े।
 
ट्रैविस हेड (19) को शमी ने इशांत शर्मा के हाथों कैच कराया। हेड ने 49 गेंदों की अपनी पारी में 2 चौके लगाए। इस बीच मोहम्मद शमी की गेंद पर ओपनर आरोन फिंच चोटिल हो गए और उन्हें मैदान से बाहर ले जाना पड़ा। वह अंगुली में चोट के चलते 25 के निजी स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट हुए। भारत की पहली पारी 283 रन पर सिमटी। विराट कोहली के 123 रन की बदौलत भारत ने पहली पारी में 283 रन बनाए। विराट ने अपने टेस्ट करियर का 25वां शतक जड़ा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »