29 Mar 2024, 21:14:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

Ind vs Aus 1st Test : पहले दिन का खेल खत्‍म, भारत - 250/9

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 6 2018 2:18PM | Updated Date: Dec 6 2018 2:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

एडिलेड। भारतीय क्रिकेट टीम ने चेतेश्वर पुजारा (123) के शतक की बदौलत आॅस्ट्रेलिया के साथ यहां जारी पहले टेस्ट मैच के पहले दिन गुरुवार का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में नौ विकेट के नुकसान पर 250 रन बना लिए। एडिलेड ओवल मैदान पर जारी इस मैच में मोहम्मद शमी (6) नाबाद हैं। 
 
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लेने वाली भारतीय टीम के लिए पारी की शुरुआत ही बेहद खराब रही। 100 का आंकड़ा पार करने से पहले ही उसने अपने पांच बल्लेबाजों को गंवा दिया था।  भारत के लिए पुजारा के अलावा, रोहित शर्मा ने 37 और ऋषभ पंत तथा रविचंद्रन अश्विन ने 25-25 रन बनाए। आॅस्ट्रेलिया के लिए मिशेल स्टॉर्क, जोस हाजलेवुड, पैट कमिस और नाथन लियोन ने दो-दो विकेट लिए।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »