19 Apr 2024, 15:22:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

IPL : दिल्ली डेयरडेविल्स अब बनी दिल्ली कैपिटल्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 5 2018 11:13AM | Updated Date: Dec 5 2018 11:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भाग्य बदलने के लिए संघर्षरत दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम टूर्नामेंट के वर्ष 2019 में होने वाले 12वें संस्करण में नए नाम और नए चेहरे के साथ मैदान पर उतरेगी। दिल्ली डेयरडेविल्स फ्रेंचाइजी ने मंगलवार को राजधानी में अपनी टीम के नए नाम की घोषणा की जो अब बदलकर ‘दिल्ली कैपिटल्स’ रखा गया है।
 
इसी के साथ टीम के लोगो में भी बदलाव किया गया है। दिल्ली टीम का मालिकाना हक रखने वाले जीएमआर ग्रुप के किरण कुमार गांधी और जेएसडब्ल्यू ग्रुप के पार्थ जिंदल ने नए नाम और नए लोगो को पहली बार पेश किया। उन्होंने साथ ही बताया कि अगले सत्र के लिए टीम की कप्तानी बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के हाथों में ही रहेगी, जबकि आॅस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग टीम के प्रमुख कोच बने रहेंगे। अय्यर ने पिछले साल टूर्नामेंट के दौरान गौतम गंभीर के कप्तानी छोड़ने के बाद कप्तानी संभाली थी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »