20 Apr 2024, 10:47:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

आॅस्ट्रेलिया दौरा : द्रविड़-लक्ष्मण के ऐतिहासिक प्रदर्शन से प्रेरणा लेगी विराट सेना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 4 2018 3:16PM | Updated Date: Dec 4 2018 3:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

एडिलेड। विश्व की नंबर एक टीम भारत गुरूवार से एडिलेड ओवल मैदान में आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट मैच में जब उतरेगी तो उसका लक्ष्य 2003 में इसी मैदान पर भारत की चार विकेट की जीत में राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण के ऐतिहासिक प्रदर्शन से प्रेरणा लेना होगा।
 
भारत को एडिलेड मैदान में जो एकमात्र जीत मिली है वह उसे सौरभ गांगुली के नेतृत्व में 12 से 16 दिसंबर 2003 में मिली थी। भारत ने एडिलेड में अपना पहला टेस्ट 1948 में खेला था जिसमें वह पारी और 16 रन से हारा था। भारत को 1967 में इस मैदान पर आॅस्ट्रेलिया ने 146 रन से और 1978 में 47 रन से पराजित किया था। दोनों देशों के बीच 1981 और 1985 के मैच ड्रॉ समाप्त हुए।
 
1992 में एडिलेड में आॅस्ट्रेलिया 38 रन से जीता और दिसंबर 1999 में भी आॅस्ट्रेलिया ने 285 रन से जीत हासिल की थी। भारत को एडिलेड में पहली कामयाबी 2003 में मिली जिसमें टीम इंडिया ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। आॅस्ट्रेलिया ने इस मुकाबले में रिकी पोटिंग के 242 रन की बदौलत 556 रन का विशाल स्कोर बनाया।
 
भारत ने इस स्कोर का जबरदस्त जवाब दिया। भारत ने राहुल द्रविड़ के 233 और वीवीएस लक्ष्मण के 143 रन की बदौलत 523 रन बनाए। आॅस्ट्रेलियाई टीम दूसरी पारी में 196 रन पर सिमट गई। अजीत आगरकर ने 41 रन पर छह विकेट हासिल किए। भारत ने 230 रन का लक्ष्य छह विकेट पर 233 रन बनाकर हासिल कर लिया। द्रविड़ ने नाबाद 72 और लक्ष्मण ने 32 रन बनाये। द्रविड़ इस मुकाबले में मैन आॅफ द मैच रहे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »