20 Apr 2024, 05:50:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

राशिद खान ने लगाया हेलिकॉप्टर' शॉट, फिर आई धोनी की याद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 30 2018 10:43AM | Updated Date: Nov 30 2018 10:44AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शारजाह। अफगानिस्तान के स्टार राशिद खान की गिनती अब बेस्ट आॅलराउंडरों में की जाती है। उन्होंने टी-10 लीग में हेलिकॉप्टर शॉट लगाया, जिसे देखकर प्रशंसकों को लगा कि वह नहीं, बल्कि पूर्व महेंद्र सिंह धोनी ही बल्लेबाजी कर रहे हैं। राशिद इस लीग में मराठा अरेबियंस का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। 
 
20 वर्षीय राशिद ने खुद ही इंस्टाग्राम पर अपना वीडियो शेयर किया और धोनी को टैग करते हुए बताया कि इस शॉट को इजाद करने वाले माही भाई हैं। राशिद ने पख्तून्स के खिलाफ मो. इरफान की गेंद पर मिड विकेट की दिशा में कमाल का शॉट खेला। उन्होंने हेलिकॉप्टर शॉट लगाते हुए सिक्स जड़ा। हालांकि उनकी टीम को इस मैच में हार झेलनी पड़ी। हेलिकॉप्टर शॉट पर काफी लोगों ने कॉमेंट किए।
 
एक यूजर ने लिखा- माही भाई को मत भूलना। एक अन्य यूजर ने लिखा- आप कमाल के एक्टर हैं, क्योंकि हेलिकॉप्टर शॉट कॉपी करना भी आसान नहीं है। राशिद (21) ने इस मुकाबले में 7 गेंदों की अपनी पारी में 2 चौके और 2 छक्के लगाए। इस मुकाबले में मराठा अरेबियंस ने 125 रन बनाए। जवाब में पख्तून्स ने 126 रन बनाकर 8 विकेट से जीत दर्ज की। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »