25 Apr 2024, 14:16:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

दुख जताकर बोलीं मिताली राज - मेरे जीवन का सबसे काला दिन, मेरे 20 वर्ष के समर्पण पर उठाए सवाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 30 2018 10:41AM | Updated Date: Nov 30 2018 10:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारतीय एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय महिला टीम की कप्तान और सबसे सफल बल्लेबाज मिताली राज ने कोच रमेश पोवार के साथ तनावपूर्ण रिश्तों और उनके आरोपों पर नाखुशी जताते हुए इसे अपने जीवन का सबसे काला दिन बताया है। कोच के आरोपों से आहत मिताली ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, यह मेरे जीवन का सबसे काला दिन है।
 
मिताली ने लिखा, मैं अपने ऊपर लगाए गए आरोपों से दुखी और आहत हूं। खेल के प्रति मेरी प्रतिबद्धता और देश के लिए 20 वर्षों के मेरे समर्पण पर सवाल उठाया गया है। मेरी मेहनत, पसीना सब कुछ बेकार हो गया है। आज मेरी देशभक्ति पर सवाल उठाया गया है। मेरी प्रतिभा पर सवाल उठाया गया है और जिस तरह से मुझपर कीचड़ उछाला गया है वह सब मेरे जीवन का सबसे काला दिन है। भगवान मुझे इससे लड़ने की ताकत दें। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »