28 Mar 2024, 18:40:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

फोर्ब्स लिस्ट : हाइएस्ट पेड एथलीट में विराट शामिल, बॉक्सर मेवेदर नंबर वन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 28 2018 12:41PM | Updated Date: Nov 28 2018 12:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। विराट कोहली के कॅरियर का ग्राफ जैसे-जैसे बढ़ता रहा, वैसे ही उनके ब्रांड प्रमोशन का नंबर भी बढ़ रहा है। घड़ियां, कार, स्पोर्ट्स शूज, मोटरबाइक, कपड़े, टायर, स्नैक्स, हेल्थ फूड, हेडफोन यहां तक कि टूथ ब्रश के विज्ञापन में भी नजर आते हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के 30 वर्षीय कप्तान विराट कोहली फोर्ब्स की टॉप 100 हाइएस्ट पेड एथलीट्स में शामिल हो गए हैं। टैटू भरे हाथ और रंगीन बाल वाले विराट कोहली इस लिस्ट में 83वें नंबर पर हैं। पिछले 12 महीनों में विज्ञापन से विराट कोहली की कमाई 2.4 करोड़ डॉलर रही है। दिलचस्प है कि विराट कोहली दुनिया के इकलौते क्रिकेटर हैं जिसने इस लिस्ट में जगह बनाई है। कमाई के मामले में विराट टेनिस प्लेयर नोवाक जोकोविक और फुटबॉलर सर्जियो एग्वेरो से आगे हैं।
 
बॉक्सर मेवेदर नंबर वन
इस लिस्ट में सबसे ऊपर अमेरिका के बॉक्सर फ्लॉएड मेवेदर हैं। दूसरे नंबर पर अर्जेंटीना के फुटबॉलर लियोनेल मैसी हैं। तीसरे नंबर पुर्तगाल के फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो, बॉक्सर कॉनर मैक्ग्रेगर चौथे नंबर पर तथा पांचवें नंबर पर ब्राजील के फुटबॉलर नेमार जूनियर हैं।
 
जल्द ही धोनी को पछाड़ निकल जाएंगे आगे
कप्तान विराट जल्द ही वह महेंद्र धोनी को भी पीछे छोड़ सकते हैं। धोनी अब तक के सबसे हाइएस्ट पेड एथलीट हैं। इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान धोनी की कमाई 2015 में 3.1 करोड़ डॉलर थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »