18 Apr 2024, 19:09:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

महिला पत्रकार पर भड़के बाबर आजम कहा - अपनी हद में रहो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 27 2018 10:39AM | Updated Date: Nov 27 2018 10:40AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट कॅरियर का पहला शतक लगाने वाले बाबर आजम का मूड उस वक्त खराब हो गया, जब एक पाकिस्तानी महिला एंकर ने उन्हें बधाई दे डाली। पाकिस्तानी एंकर जैनब अब्बास ने जो ट्वीट किया था उसमें उन्होंने बाबर को मिकी आर्थर का बेटा लिख दिया था। बस यहीं बात बिगड़ी गई और पाकिस्तानी बल्लेबाज ने उन्हें अपनी हद में रहने की हिदायत दे डाली। जैनब ने सोशल मीडिया पर लिखा- बाबर आजम आप अच्छा खेले। यह देखकर भी अच्छा लगा कि बेटे का शतक बनने पर खुशी मना रहे मिकी आर्थर को खिलाड़ियों ने बधाई दी। इसमें सबकुछ ठीक था, लेकिन जैनब का बेटे का शतक लिखना बाबर को नागवार गुजरा।
 
उन्होंने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- जब आप कुछ कहते हैं तो उससे पहले सोच लिया करो और अपनी हद पार करने की कोशिश मत करो। उनके ट्वीट के बाद फैंस ने भी जैनब को निशाना बनाना शुरू कर दिया। कुछ ने कहा कि जैनब को समझना चाहिए कि अपने देश के क्रिकेटर के लिए क्या बोलना ठीक होता है। हालांकि, कुछ फैंस ने कहा कि जैनब शायद यह लिखना चाहती थीं कि बाबर को मिकी अपने बेटे की तरह प्यार करते हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »