20 Apr 2024, 18:25:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

शाकिब अल हसन ने तोड़ा बॉथम का रिकॉर्ड - किया ऐसा कारनामा, बने देश के पहले गेंदबाज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 25 2018 1:04PM | Updated Date: Nov 25 2018 1:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बांग्लादेश के हरफनमौला खिलाड़ी शाकिब अल हसन टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेजी से 3000 रन और 200 विकेट लेने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। शाकिब ने यह अनोखा डबल 54 टेस्ट मैचों में पूरा कर इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी इयान बॉथम का रेकॉर्ड तोड़ा। बॉथम ने 55 मैचों में इस उपलब्धि को हासिल किया था।
 
इसके दोनों खिलाड़ियों के अलावा क्रिस क्रेन्स (58), एंर्ड्यू फ्लिंटाफ (69) और कपिल देव (73) इस उपलब्धि को हासिल कर चुके हैं। बांग्लादेश के कप्तान शाकिब ने विंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में अपने कॅरियर का 200वां विकेट लिया। वह ऐसा करने वाले अपने देश के पहले गेंदबाज है। उन्होंने दूसरी पारी में किरोन पॉवेल को अपना 200वां शिकार बनाया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »