29 Mar 2024, 19:22:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रणजी ट्रॉफी: 11 हजार रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने वसीम जाफर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 22 2018 11:26AM | Updated Date: Nov 22 2018 11:27AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नागपुर। घरेलू स्तर पर रनों का अंबार लगाने वाले वसीम जाफर ने बुधवार को अपने नाम एक नया रिकॉर्ड दर्ज कर दिया और वह रणजी ट्रॉफी में 11,000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। जाफर ने विदर्भ की तरफ से बड़ौदा के खिलाफ 153 रन की शानदार खेली और इस बीच 11,000 रन भी पूरे किए जिसके लिए उन्हें 97 रन की दरकार थी।
 
जाफर ने इस बीच फैज फजल (151) के साथ 300 रन की साझेदारी की। यह चौथा अवसर है जब उन्होंने रणजी ट्रॉफी में 300 या इससे अधिक रन की साझेदारी की। इस मामले में उन्होंने विजय हजारे के रिकॉर्ड की बराबरी की। रणजी ट्रॉफी में जाफर के बाद सर्वाधिक रन मुंबई के उनके पूर्व साथी अमोल मजमूदार (9202) ने बनाए हैं। मध्य प्रदेश के देवेंद्र बुंदेला के नाम 9201 रन दर्ज हैं। जाफर के नाम पर रणजी ट्रॉफी में सर्वाधिक 37 शतक और 81 अर्धशतक भी दर्ज हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »