29 Mar 2024, 16:03:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सानिया मिर्जा ने बेटे को दिया जन्म, पति शोएब मलिक ने दी खुशखबरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 30 2018 12:14PM | Updated Date: Oct 30 2018 12:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हैदराबाद। टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने मंगलवार को बेटे को जन्म दिया। सानिया ने मंगलवार तड़के ही बच्चे को जन्म दिया। जच्चा एवं बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। पिता बने शोएब मलिक ने ट्वीट करके इस बात की घोषणा की है। उन्होंने लिखा, "बहुत उत्सुकता के साथ बता रहा हूं, बेटा हुआ है, और मेरी प्यारी बहुत अच्छी है और हमेशा की तरह स्ट्रॉन्ग है। खबरों के मुताबिक सानिया चाहती थीं कि डिलीवरी के बाद वह जल्द ही कोर्ट पर वापसी करें। उन्होंने कहा कि वह 2020 के टोक्यो ओलंपिक्स में खेलने का प्लान कर रही हैं। आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। हम आभारी हैं। 
 
वहीं फराह ने एक एनिमेटेड तस्वीर शेयर की है जिस पर लिखा है- Baby Mirza Malik is Here  इसी तस्वीर पर फराह का खुद का एनिमेशन भी है जिस पर उन्होंने लिखा है- मैं खाला बन गई हूं। फराह ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा- फाइनली लंबे वक्त बाद बहुत अच्छी खबर आ गई। शुभकामनाएं सानिया मिर्जा, शोएब मलिक और जाहिर तौर पर दादी-नानी, ईश्वर हमारी परी को आशीष दे। फराह और सानिया कई जगहों पर साथ नजर आ चुकी है। चाहे द कपिल शर्मा शो हो या करण जौहर होस्टेड शो कॉफी विद करण दोनों कई बार साथ में देखी जा चुकी हैं। बता दें कि सानिया ने 12 अप्रैल 2010 को शोएब से शादी की थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »