19 Apr 2024, 14:07:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

इंग्लैंड को नंबर 1 बनाने में इयोन मोर्गन का हाथ : आदिल राशिद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 26 2018 7:05PM | Updated Date: Oct 26 2018 7:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलंबो। इंग्लैंड के लेग स्पिनर आदिल राशिद ने कहा है कि टीम को वनडे में नंबर-1 रैकिंग पर पहुंचाने में कप्तान इयोन मोर्गन का बड़ा हाथ रहा है। आदिल ने मोर्गन को महान कप्तान बताया है। अपने खेल में सुधार के लिए भी उन्होंने मोर्गन को श्रेय दिया है। आदिल ने कहा है कि वह अभी तक जितने भी कप्तानों के अंडर में खेले हैं उनमें से मोर्गन सर्वश्रेष्ठ कप्तान हैं। 

सूत्रों ने आदिल के हवाले से लिखा है, "न्यूजीलैंड 2015 में खेले गए विश्व कप में हम जहां थे वहां से अब जहां तक पहुंचे हैं उसमें मोर्गन का बड़ा हाथ रहा है। एक कप्तान, एक नेता और एक इंसान के तौर पर वह अपने खिलाड़ियों को आत्मविश्वास देते हैं।" उन्होंने कहा, "वह इस टीम के महान कप्तान हैं। उन्होंने ऐसा माहौल बनाया है जिसमें आप खेल सकते हो और मैदान के अंदर और बाहर खेल का लुत्फ उठा सकते हो।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »