18 Apr 2024, 10:01:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रोहित शर्मा ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का ये बड़ा रिकॉर्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 22 2018 5:54PM | Updated Date: Oct 22 2018 5:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

 नई दिल्ली। एकदिवसीय क्रिकेट में सर्वाधिक स्कोर का रिकाॅर्ड अपने नाम रखने वाले भारत के रोहित शर्मा ने वनडे में 150 से अधिक के स्कोर बनाने के मामले में हमवतन सचिन तेंदुलकर का रिकाॅर्ड तोड़ दिया है। रोहित ने गुवाहाटी में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में नाबाद 152 रन की पारी खेलकर यह रिकाॅर्ड बनाया। इससे पहले सचिन और आॅस्ट्रेलिया के डेविड वाॅर्नर ने पांच पांच बार वनडे में 150 से अधिक के स्कोर बनाए थे। रोहित अब इनसे एक कदम आगे निकल गए हैं।

भारतीय ओपनर रोहित के नाम एकदिवसीय क्रिकेट में तीन दोहरे शतकों का विश्व रिकाॅर्ड है। उन्होंने वनडे में 150 से अधिक के छह स्कोर बनाए हैं जिनमें 264, 209, नाबाद 208, नाबाद 171, नाबाद 152 और 150 के स्कोर शामिल हैं। रोहित ने अपनी इस पारी में आठ छक्के लगाए और सर्वाधिक छक्के उड़ाने के बारे में पूर्व भारतीय कप्तान सौरभ गांगुली को पीछे छोड़ दिया। गांगुली के नाम 311 मैचों में 190 छक्के हैं जबकि रोहित के 189 मैचों में 194 छक्के हो गए हैं।

वह सर्वाधिक छक्के उड़ाने के मामले में आठवें नंबर पर पहुंच गए हैं। भारत में उनसे आगे सचिन तेंदुलकर (195) और महेंद्र सिंह  धोनी (217) हैं। यह चौथा मौका है जब रोहित ने एक वनडे में आठ या उससे अधिक छक्के मारे हैं। केवल वेस्टइंडीज के क्रिस गेल ही रोहित से अधिक बार यह कारनामा कर पाये है। अन्य भारतीय बल्लेबाजों में महेंद्र सिंह धोनी और यूसुफ पठान ने एक एक बार यह कारनामा किया है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »