16 Apr 2024, 17:05:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विराट कोहली ने तोड़ा एशिया का एक बड़ा रिकॉर्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 14 2018 11:22AM | Updated Date: Oct 14 2018 11:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के खिलाफ हैदराबाद में चल रहे दूसरे टेस्ट के दौरान वेस्टइंडीज की टीम ने पहली पारी में रोस्टन चेज के शतक की बदौलत 311 रन बना लिए। इसके बाद भारतीय पारी को पृथ्वी शॉ के बाद विराट कोहली ने सहारा दिया। राजकोट टेस्ट में शतक लगाने वाले भारतीय कप्तान कोहली हैदराबाद में भी अच्छे टच में नजर आ रहे थे। वह वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर की गेंद पर 45 रनों पर आउट होने से अपनी फिफ्टी तो पूरी नहीं कर पाए, लेकिन इस दौरान वह एशिया का एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर गए। दरअसल विराट कोहली बतौर एशियाई कप्तान टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »