20 Apr 2024, 12:48:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, पूनम राउत बनी कप्‍तान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 11 2018 5:15PM | Updated Date: Oct 11 2018 5:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पूनम राउत आॅस्ट्रेलिया ए के खिलाफ मुंबई में 15 से 19 अक्टूबर तक होने वाले एकदिवसीय सीरीज के लिए भारत ए टीम की कप्तानी करेंगी। भारतीय महिला चयन समिति ने इस सीरीज के लिए गुरूवार को भारतीय ए टीम की घोषणा की। आॅस्ट्रेलिया ए टीम तीन एकदिवसीय मैचों और ट्वंटी 20 सीरीज के लिए भारत दौरे पर आयी हुई है। सीरीजÞ का पहला मैच 15 अक्टूबर, दूसरा 17 अक्टूबर और तीसरा 19 अक्टूबर को खेला जाएगा। 
 
 टीम इस प्रकार है - पूनम राउत (कप्तान), प्रिया पुनिया, देविका वैद्य, मोना मेशराम, तनुश्री सरकार, सुषमा वर्मा (विकेटकीपर), राजेश्वरी गायकवाड़, सुश्री दिव्यादर्शनी, सी प्रत्युशा, रीमालक्ष्मी एक्का, शिखा पांडे, नेत्रा एल, हेमाली बोरवनकर, कविता पाटिल, प्रीति बोस।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »