17 Apr 2024, 00:40:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विराट ने दी टीम इंडिया को बधाई, बंगलादेश को भी सराहा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 29 2018 7:19PM | Updated Date: Sep 29 2018 7:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। नियमित कप्तान विराट कोहली ने उनके बिना उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को सातवीं बार एशिया कप जीतने पर बधाई दी है और साथ ही विपक्षी बंगलादेश को फाइनल मुकाबले में कड़ी टक्कर देने के लिये सराहा है। विराट को एशिया कप में आराम दिया गया था जहां कप्तानी का दारोमदार रोहित शर्मा ने संभाला। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में शुक्रवार को हुये फाइनल में भारत ने आखिरी गेंद तक चले रोमांचक मैच में तीन विकेट से जीत दर्ज की। विराट ने भारत के खिताब जीतने पर खुशी जताते हुए ट्वीटर पर अपना बधाई संदेश दिया।

उन्होंने लिखा हमारे खिलाड़यिों ने कमाल का प्रदर्शन किया और मैच जीता। हमारा सातवां एशिया कप खिताब। साथ ही बंगलादेश को हमें कड़ी टक्कर देने के लिए भी बधाई। भारत को आखिरी ओवरों में रवींद्र जडेजा और भुवनेश्वर कुमार की पारियों ने उबारा जिन्होंने 23 और 21 रन बनाए और छठे विकेट के लिए 45 रन की मैच उपयोगी साझेदारी की। भारत को आखिरी ओवर में जीत के लिए छह रन की जरूरत थी और आखिरी गेंद पर उसे लेग बाई से मैच विजयी एक रन मिला। केदार जाधव ने नाबाद 23 रन बनाए।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »