26 Apr 2024, 02:19:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

हार्दिक पांड्या की जगह दीपक चाहर टीम इंडिया में शामिल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 21 2018 12:05PM | Updated Date: Sep 21 2018 12:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय आॅलराउंडर हार्दिक पांड्या कमर में चोट के कारण मौजूदा एशिया कप से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह दीपक चाहर को टीम में शामिल किया जा सकता है। बीसीसीआई सूत्र ने पुष्टि की कि चाहर गुरुवार को पहुंच गए। पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप मैच में पांड्या को चोटिल होने के बाद स्ट्रैचर पर मैदान से बाहर ले जाया गया और तभी से आशंका थी कि वह टूर्नामेंट में नहीं खेल पाएंगे। यह घटना पाकिस्तान की पारी के 18वें ओवर में हुई जब यह आॅलराउंडर अपना पांचवां ओवर फेंक रहा था।
 
पांचवीं गेंद फेंकने के बाद पंड्या ने अपनी कमर पकड़ ली और काफी दर्द के साथ मैदान पर लेट गए। पंड्या इसके बाद उठ नहीं पाए और उन्हें स्ट्रैचर पर मैदान से बाहर ले जाया गया। इसके बाद उन्हें मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया। बाद में बीसीसीआई ने ट्वीट किया कि पंड्या की कमर में चोट है। पंड्या ने 4।5 ओवर में 24 रन दिए और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। उनकी गेंद पर महेंद्र सिंह धोनी ने बाबर आजम का कैच टपकाया जब वह 32 रन बनाकर खेल रहे थे। दीपक चाहर को पंड्या की जगह टीम में शामिल किया गया है। भारत की ओर से टी20 में डेब्यू कर चुके चाहर को पहली बार वनडे टीम में शामिल किया गया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »