29 Mar 2024, 14:29:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारत को मिला नया सुपरस्‍टार - 9 मैचों में लिए 55 विकेट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 16 2020 12:20PM | Updated Date: Feb 16 2020 12:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। रणजी ट्रॉफी में में भारतीय क्रिकेट टीम को कई सुपरस्टार दिए हैं और एक बार फिर इस टूर्नांमेंट से भारतीय टीम को एक ऑलराउंडर प्लेयर मिलने वाला है। इस खिलाड़ी ने रणजी ट्रॉफी के 9 मैचों में एक ऐसा कारनामा किया है, जो इस टूर्नामेंट के इतिहास में पहले कभी कोई और खिलाड़ी नहीं कर सका है। हम बात कर रहे हैं मेघालय के ऑलराउंडर संजय यादव की, जिन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। संजय यादव ने रणजी ट्रॉफी के 9 मैचों में कमाल का प्रदर्शन दिखाया है और अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है।
 
संजय यादव बाएं हाथ के स्पिनर और बल्लेबाज हैं। संजय यादव ने रणजी ट्रॉफी में इतिहास रच दिया है। इन्होंने इस सीजन में 9 मैचों में 55 विकेट लपके हैं और इसके अलावा 46.38 की औसत के साथ 603 रन बनाए। इस बेहतरीन प्रदर्शन के साथ ही उन्होंने इतिहास में अपना नाम दर्ज करवाया है।
 
आप सोच रहे होंगे कि 603 रनों और 55 विकेट के साथ उन्होंने कैसे इतिहास रच दिया है। तो आपको बता दें कि रणजी ट्रॉफी में अभी तक किसी भी प्लेयर ने एक सीजन में 600 से ज्यादा रन नहीं बनाए हैं और न ही 50 से ज्यादा विकेट ले पाया है। साल 1995-96 में सुनील जोशी ने 529 रन बनाए थे और साथ ही 52 विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। संजय यादव ने सुनील जोशी के इस रिकॉर्ड को तोड़ते हुए इतिहास रच दिया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »