29 Mar 2024, 17:01:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

वनडे सीरीज में मिली जीत को विराट और अनुष्का ने किया सेलिब्रेट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 21 2020 12:54AM | Updated Date: Jan 21 2020 12:54AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारतीय टीम के ओपनर रोहित शर्मा के शतक और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की साझेदारी की बदौलत भारत ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे और निर्णायक वनडे में 7 विकेट से हरा दिया। विराट कोहली की कप्तानी में भारत को मिली इसी जीत को सेलिब्रेट करने के लिए उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी बेंगलुरू पहुंची। विराट और अनुष्का के साथ उनके करीबी दोस्त सुनील छेत्री और उनकी पत्‍नी सोनम भी थे। सुनील की पत्‍नी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर चारों की इस तस्वीर को पोस्ट किया है जिसमें विराट और अनुष्का एक दूसरे का हाथ पकड़े हुए नजर आ रहे है। इस दौरान जहां अनुष्‍का ब्‍लैक टॉप और जींस में नजर आईं, वहीं विराट ब्‍लैक जींस और जैकेट में हमेशा की तरह स्‍टाइलिश दिखे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »