20 Apr 2024, 05:11:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

तीसरा वनडे : स्मिथ का 3 साल बाद शतक, AUS ने भारत को दिया 287 रन का लक्ष्‍य

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 19 2020 1:12PM | Updated Date: Jan 19 2020 6:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरु। धुरंधर बल्लेबाज स्टीवन स्मिथ (131) ने तीन साल के लम्बे अंतराल के बाद वनडे में शतक बनाया जिसकी बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ तीसरे और निर्णायक वनडे में रविवार को 50 ओवर में नौ विकेट पर 286 रन का मजबूत स्कोर बना लिया। स्मिथ 132 गेंदों में 14 चौकों और एक छक्के की मदद से 131 रन बनाकर 48वें ओवर की पहली गेंद पर आउट हुए।
 
स्मिथ राजकोट में दूसरे वनडे में मात्र दो रन से शतक से चूक गए थे लेकिन इस मुकाबले में उन्होंने शानदार शतक बनाया। पूर्व कप्तान स्मिथ का वनडे में यह नौंवां शतक है जबकि उनका आठवां शतक 19 जनवरी 2017 को बना था। इस तरह उन्होंने ठीक तीन साल के लम्बे अंतराल के बाद जाकर वनडे में शतक बनाया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »