23 Apr 2024, 12:14:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

दिग्‍गज खिलाड़ी ने एक्ट्रेस को किया प्रेग्नेंट, बिना शादी के बनीं मां

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 17 2020 11:38AM | Updated Date: Jan 17 2020 11:38AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने हाल ही में कई बड़े खुलासे किए हैं। नीना गुप्ता ने बिना शादी के अपनी बेटी मसाबा गुप्ता को जन्म देने और उसे पालने से जुड़े संघर्षों का दर्द बयान किया है। नीना गुप्ता ने हाल ही में मुंबई मिरर को दिए इंटरव्यू में अपनी निजी जिंदगी को लेकर खुलकर बात की है और कई राज भी खोले हैं।
 
उन्होंने कहा- 'अगर मुझे अपनी जिंदगी में की हुई एक गलती सुधारने का मौका मिलता तो मैं कभी बिना शादी के मां नहीं बनना चाहती। उन्होंने आगे कहा, 'हर बच्चे को दोनों पेरेंट्स की जरूरत होती है। मैं हमेशा मसाबा के साथ ईमानदारी से सब शेयर करती रही इसलिए हमारे रिश्ते पर इसका असर नहीं हुआ। लेकिन उसने भी संघर्ष किया है। 
 
बता दें कि नीना गुप्ता 1980s के दौर में वेस्टइंडीज के क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के साथ रिलेशनशिप को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में रही थीं। विवियन रिचर्ड्स के साथ ही उन्होंने बेटी मसाबा गुप्ता को भी जन्म दिया था। नीना और विवियन ने कभी शादी नहीं की। नीना ने अपनी बेटी को सिंगल मदर के तौर पर अकेले ही पाला. आज मसाबा गुप्ता जानी-मानी फैशन डिजाइनर हैं और फिल्म इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »