29 Mar 2024, 03:39:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

राधा यादव का विश्व कप के लिए भारतीय टीम में चयन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 14 2020 1:54AM | Updated Date: Jan 14 2020 1:54AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले की क्रिकेटर राधा यादव का महिला 20-20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में चयन हुआ है। जिले के मड़ियाहूं क्षेत्र स्थित अजोशी ग्राम निवासी प्रकाश चंद्र यादव की पुत्री राधा यादव का ऑस्ट्रेलिया में आगामी 21 फरवरी से 09 मार्च तक आयोजित 20-20 विश्व कप के लिए चयन भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

बीस वर्षीय राधा ऑलराउंडर है । उसने 2018 में अन्तर्राष्ट्रीय  क्रिकेट में पदार्पण किया था। के एन इंटर कालेज बाँकी  सिकरारा से इंटरमीडिएट की परीक्षा पास कर राधा यादव  मुंबई में अपने पिता के साथ रहकर क्रिकेट का गुर सीखा। वर्तमान में राधा गुजरात से क्रिकेट खेलती है। जिले के खिलाड़यिों विशेषकर लड़कियों के लिए प्रेरणाश्रोत राधा यादव को  20-20 विश्व कप के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चुने जाने पर क्षेत्र वासियों ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वकप में सफलता प्राप्त करने के  लिए कामना  की। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »