18 Apr 2024, 06:34:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

50वां शतक ठोककर पुजारा ने रचा इतिहास, की लक्ष्मण की बराबरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 13 2020 12:09PM | Updated Date: Jan 13 2020 12:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भारतीय टीम के धुरंधर बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने इतिहास रचते हुए शानदार दोहरा शतक ठोंक डाला और कई रिकॉर्ड तोड़ डाले। टेस्ट क्रिकेट में काफी संयम से खेलने वाले चेतेश्वर पुजारा ने सौराष्ट्र की तरफ से खेलते हुए रणजी ट्रॉफी में शानदार दोहरा शतक ठोका है, कर्नाटक के गेंदबाजों की जमकर रेल बनाई हैं। 
 
फर्स्ट क्लास क्रिकेट में देखा जाए तो यह चेतेश्वर पुजारा का 50 वां शतक है ,चेतेश्वर पुजारा ने 390 गेंद खेली जिसमें 24 चौके और एक छक्का लगाकर 248 रनों की पारी खेली हैं। रणजी ट्रॉफी में देखा जाए तो चेतेश्वर पुजारा का सातवां दोहरा शतक उनके बल्ले से निकला इन्होंने मात्र 66 मॉचोमे यह कारनामा कर दिखाया हैं, रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा दोहरा शतक ठोकने का रिकॉर्ड पारस डोगरा के नाम है जिन्होंने 9 दोहरे शतक लगाएं हैं। 
 
कर्नाटक जैसी मजबूत टीम के खिलाफ दोहरा शतक ठोकने के मामले में उन्होंने वीवीएस लक्ष्मण की बरबई की हैं, 2000 साल के बाद से देखा जाए तो इसने कर्णाटक के खिलाफ 1166 रन ठोंक डाले हैं। पुजारा ने टेस्ट क्रिकेट के बारे में कहा की पारंपरिक टेस्ट सभी के लिए काफी अहम रहेगा, समय बदलेगा सफेद गेंद वाला क्रिकेट ज्यादा लोकप्रिय होगा लेकिन टेस्ट को 5 दिनों का रहने दिया जाये तो ही ज्यादा मजे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »