26 Apr 2024, 00:24:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

खेलो इंडिया युवा खेलों का रंगारंग उद्घाटन समारोह के साथ हुआ शुभारंभ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 11 2020 1:27AM | Updated Date: Jan 11 2020 1:27AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गुवाहाटी। खेलो इंडिया युवा खेलों के तीसरे संस्करण का शुक्रवार को यहां इंदिरा गांधी स्टेडियम में 25 हजार से ज्यादा दर्शकों की मौजूदगी में रंगारंग उद्घाटन समारोह के साथ शुभारंभ हो गया।  इन खेलों में 37 राज्यों और संघ शासित प्रदेशों टीमों के करीब 6,800 खिलाड़ी 20 खेल प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे हैं। असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल और केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने खेलो इंडिया युवा खेलों के तीसरे संस्करण का उद्घाटन किया।
 
असम की गौरव एथलीट हीमा दास ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच इन खेलों की मशाल को प्रज्ज्वलित किया। इन खेलों का उद्घाटन करने के बाद असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा, ‘‘खेलो इंडिया युवा खेलो के तीसरे संस्करण की मेजबानी करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है। इन खेलों ने भारत में खेल क्रांति शुरू कर दी है और हमें गर्व है कि ये खेल असम में हो रहे हैं। मैं सभी खिलाड़यिों को अपनी शुभकामनाएं देता हूं।’’ खेल मंत्री रिजिजू ने कहा कि खेलो इंडिया युवा खेलों का आयोजन देश के युवा को निश्चित रूप से खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित करेगा और पूर्वोत्तर में इसके आयोजन का युवाओं पर काफी अच्छा प्रभाव पड़ेगा।
 
उद्घाटन समारोह में बॉलीवुड संगीतकार शंकर महादेवन ने समां बांध दिया। उद्घाटन को 400 से अधिक कास्ट मेंबर, 400 से अधिक तकनीकी और सहायक कर्मचारियों ने जीवंत कर दिया। नए प्रकार की रोशनी और प्रौद्योगिकी की मदद से आधुनिक शो उद्घाटन समारोह का मुख्य आकर्षण रहा। समारोह में असम के प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया गया। इस कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण पहलू सभी भारतीयों को अपनी दिनचर्या में फिटनेस को शामिल करने के लिए प्रोत्साहित करने संबंधी फिट इंडिया मूवमेंट था। इन खेलों में 8 स्थानों पर दो नए खेलों (लॉन बॉल और साइंिक्लग) सहित 37 (राज्यों और संघ शासित प्रदेशों) टीमों के करीब 6,800 खिलाड़ी 20 खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। खेलों में भाग लेने वालों की कुल संख्या 10,000 है, जिसमें खिलाड़ी, अधिकारी, स्वयंसेवी और सहयोगी कर्मचारी शामिल हैं। पुणे में हुए पिछले खेलों में 5925 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »