29 Mar 2024, 20:11:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

T-20 सीरीज के 3rd मैच में भारत ने दिया श्रीलंका को 202 रनों का लक्ष्‍य

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 10 2020 9:11PM | Updated Date: Jan 10 2020 9:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पुणे। ओपनरों लोकेश राहुल (54) और शिखर धवन (52) के बेहतरीन अर्धशतकों की बदौलत भारत ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे और अंतिम टी-20 मुकाबले में शुक्रवार को 20 ओवर में छह विकेट पर 201 रन का मजबूत स्कोर बना लिया। टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करने उतरे भारत ने शानदार शुरुआत की और उसके दोनों ओपनरों लोकेश राहुल तथा शिखर धवन ने अर्धशतक ठोके। राहुल और शिखर ने पहले विकेट के लिए 10.5 ओवर में 97 रन की ठोस साझेदारी की।
 
भारतीय ओपनरों ने श्रीलंका के तेज और स्पिन गेंदबाजों को सहजता से खेला। शिखर ने 36 गेंदों पर 52 रन की पारी में सात चौके और एक छक्का लगाया जबकि राहुल ने 36 गेंदों में पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 54 रन बनाये। भारतीय कप्तान विराट कोहली आश्चर्यजनक रूप से छठे नंबर पर खेलने उतरे और उन्होंने 17 गेंदों में दो चौकों और एक छक्के के सहारे 26 रन बनाये। चौथे नंबर पर खेलने वाले मनीष पांडेय ने 18 गेंदों में चार चौकों के सहारे नाबाद 31 रन बनाये जबकि तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने कुछ करारे हाथ दिखते हुए आठ गेंदों में एक चौके और दो छक्कों के सहारे नाबाद 22 रन बनाये और भारत को 200 के पार पहुंचाया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »