20 Apr 2024, 04:43:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अंडर-19 विश्वकप टीम में दिव्यांश की जगह लेंगे सिद्धेश वीर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 10 2020 7:39PM | Updated Date: Jan 10 2020 7:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। ऑलराउंडर दिव्यांश जोशी दायें कंधे में चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका में होने वाले अंडर-19 विश्वकप से बाहर हो गये हैं और भारतीय टीम में उनकी जगह सिद्धेश वीर को शामिल किया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की जूनियर चयन समिति ने यह फैसला किया है। बीसीसीआई ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुये बताया कि दिव्यांश मेजबान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकदिवसीय सीरीजÞ के पहले मैच में क्षेत्ररक्षण करते हुये गिरने के कारण अपना दायां कंधा चोटिल कर बैठे थे।
 
इस चोट के कारण उनका विश्वकप खेलने का सपना टूट गया। चयन समिति ने दिव्यांश की जगह लेने के लिये महाराष्ट्र के सिद्धेश वीर को भारतीय टीम में शामिल किया है। विश्वकप में भारतीय टीम की कप्तानी उत्तर प्रदेश के प्रियम गर्ग कर रहे हैं। भारत ने इस विश्वकप की तैयारी के लिये कल चार देशों का एकदिवसीय टूर्नामेंट जीता था। 
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »