20 Apr 2024, 06:46:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

क्रिकेट : भारत सी ने जीती महिला चैलेंजर ट्रॉफी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 10 2020 5:40PM | Updated Date: Jan 10 2020 5:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कटक। ओपनर शैफाली वर्मा की नाबाद 89 रन की तूफानी पारी की बदौलत भारत सी ने बी टीम को शुक्रवार को एकतरफा अंदाजÞ में आठ विकेट से हराकर महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी जीत ली। इंडिया बी ने 20 ओवर में छह विकेट पर 131 रन बनाये। वेलास्वामी वनिता ने 25 और पूजा वस्त्रकर ने 22 गेंदों पर तीन चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 43 रन का योगदान दिया।
 
कप्तान स्मृति मंधाना तीन रन बनाकर आउट हो गयीं। सी टीम की ओर से मनाली दक्षिणी ने 15 रन पर तीन विकेट चटके। जवाब में इंडिया सी ने 15.2 ओवर में ही दो विकेट पर 135 रन बनाकर मैच तथा खिताब जीत लिया। शैफाली ने मात्र 48 गेंदों पर 15 चौके और दो छक्के उड़ाते हुये नाबाद 89 रन की मैच विजयी पारी खेली। माधुरी मेहता ने 20 और कप्तान वेदा कृष्णामूर्ति ने 15 रन बनाये। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »