20 Apr 2024, 17:08:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ऑस्‍ट्र‍ेलिया खिलाड़ी बोला - भारत से सीरीज कठिन होती है, क्‍योंकि...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 8 2020 1:12PM | Updated Date: Jan 8 2020 1:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिडनी। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में शानदार प्रदर्शन से उत्साहित युवा आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन का लक्ष्य अब भारत दौरे में इसे जारी रखना है। लाबुशेन अच्छी तरह जानते हैं कि भारत का यह दौरा आसान नहीं रहेगा। लाबुशेन ने घरेलू सत्र के पांच मैचों में चार शतक लगाये हैं। इससे उनका मनोबल बढ़ा हुआ है। न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने तीसरे टेस्ट में दोहरा शतक लगाया था।
 
लाबुशेन को भारत के खिलाफ मुंबई में 14 जनवरी से शुरू हो रही तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज के लिए आस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किया गया है। लाबुशेन ने कहा, ' भारत से सीरीज कठिन होती है क्योंकि वे काफी मजबूत विरोधी हैं। उनके पास बेहतरीन बल्लेबाज और गेंदबाज हैं इसलिए यह अहम चुनौती होगी। साथ ही कहा कि एक खिलाड़ी के रूप में आप हमेशा अपने को सबसे मुश्किल हालात में सर्वश्रेष्ठ विरोधी के खिलाफ परखना चाहेंगे और भारत के खिलाफ भारत में खेलने से कड़ा कुछ नहीं है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »