इंदौर। श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में मुंबई के दाएं हाथ के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने 26 गेंद पर 34 रन की पारी खेली। लेकिन श्रेयस की इस पारी के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसने कप्तान विराट कोहली को हैरान कर दिया। श्रेयस अय्यर एक इतना लंबा छक्का छड़ा जिसको देखकर विराट कोहली ने मजेदार रिएक्शन दिया।
श्रेयस अय्यर ने श्रीलंकाई स्पिनर हसारंगा की गेंद पर 101 मीटर का लंबा छक्का लगाया जो स्टैंड की छत पर जाकर गिरा। ये छक्का मैच का सबसे लंबा छक्का था। इस शॉट को लगाने के बाद श्रेयस अय्यर ने कप्तान कोहली की तरफ देखकर आंखे बड़ी करते हुए प्रतिक्रिया दी। जवाब में कप्तान कोहली ने और भी बड़ी आंखे दिखाते हुए मुंह खोलकर हैरानी जताई।