29 Mar 2024, 20:41:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारत के पूर्व विकेटकीपर के बेटे ने महिला को मारी टक्कर, गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 8 2020 12:04PM | Updated Date: Jan 8 2020 12:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारत के पूर्व विकेटकीपर सबा करीम के बेटे को उस वक्त हिरासत में ले लिया गया जब उनकी कार से 24 साल की महिला जख्मी हो गई। यह हादसा मंगलवार सुबह दक्षिण मुंबई के केम्प कॉर्नर के समीप हुआ। कार सबा करीम का बेटा फिदेल चला रहा था।
 
यह हादसा सुबह 6:30 बजे हुए तब करीम अपने बेटे फिदेल के साथ केम्प कॉर्नर की तरफ जा रहे थे। सूत्रों के मुताबिक, फिदेल ने अचानक से तीसरी लेन से एक अन्य कार को ओवरटेक करने की कोशिश की तभी पैदल जा रही महिला जो सड़क पार कर रही थी, उनकी कार के सामने आ गई। फिदेल ब्रेक लगाते तब तक महिला कार से टकरा चुकी थी और जख्मी हो गई थी।
 
बाद में महिला की पहचान सिद्धी एम के रूप में की गई। उन्हें बेहोशी की हालत में पास के ही जसलोक अस्पताल में भर्ती कराया गया और अभी उनका ईलाज जारी है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस महिला के होश में आने का इंतजार कर रही है और इसके बाद वह उनका बयान दर्ज करेगी। इसी के बाद फिदेल पर कार्रवाई की जाएगी जो अभी हिरासत में हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »