29 Mar 2024, 17:21:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

टीम से बाहर होंगे शिखर धवन, मिलेगा इस खिलाड़ी को मौका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 7 2020 12:13PM | Updated Date: Jan 7 2020 12:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गुवाहाटी। पूर्व कप्तान के श्रीकांत का मानना है कि इस साल होने वाले टी20 विश्व कप के लिए शिखर धवन की जगह केएल राहुल को टीम में रखना चाहिये। धवन काफी समय के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। वहीं उनकी अनुपस्थिति में राहुल को सीमित ओवरों में सलामी बल्लेबाज के तौर पर अवसर मिला है जिसमें उनका प्रदर्शन ठीक ठाक रहा है।
 
श्रीकांत ने कहा, 'श्रीलंका के खिलाफ रन मायने नहीं रखते. अगर मैं चयनसमिति का अध्यक्ष होता तो मैं टी20 विश्व कप के लिये धवन का चयन नहीं करता. उनके और राहुल के बीच कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है। श्रीकांत का मानना है कि सीमित ओवरों के क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले धवन 35 साल के हो गए हैं जबकि राहुल अभी सिर्फ 27 साल के हैं। टी20 में युवा खिलाड़ियों को शामिल करना एक बेहतर विकल्प रहता है। श्रीकांत भारत की विश्वकप विजेता टी के सदस्य रहे हैं। आक्रामक बल्लेबाज श्रीकांत ने चयन समिति के अध्यक्ष के तौर पर भी काम किया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »