29 Mar 2024, 20:56:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पिच सुखाने के लिए वैक्यूम क्लीनर, स्टीम आयरन और हेयर ड्रायर का सहारा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 6 2020 1:31AM | Updated Date: Jan 6 2020 1:31AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गुवाहाटी। भारत और श्रीलंका के बीच रविवार को पहले टी-20 मुकाबले में पिच और उसके आसपास के क्षेत्र को सुखाने के लिए वैक्यूम क्लीनर, स्टीम आयरन और हेयर ड्रायर का सहारा लिया गया। भारत और श्रीलंका के बीच इस मुकाबले में टॉस तो हो गया था लेकिन बारिश के कारण मैदान गीला होने से मैच की शुरुआत में विलम्ब हो गया।
 
पिच के आसपास के गीले पड़े हिस्सों को सुखाने के लिए पहले वैक्यूम क्लीनर का सहारा लिया गया। पिच पर हल्के रोलर को भी इस्तेमाल किया गया। हैरानी तो उस समय हुई जब पिच पर गीले हिस्से को सुखाने के लिए स्टीम आयरन और हेयर ड्रायर का भी सहारा लिया गया। क्रिकेट मैचों में पहले भी ऐसा हुआ है कि पिच को सुखाने के लिए हेलीकॉप्टर तक का सहारा लिया गया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »